Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में उमड़ा आस्था का सैलाब:भक्त प्रहलाद की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई में होली पर्व के अवसर पर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने भक्त प्रहलाद जी की पहली भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक यात्रा में शहरवासियों ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और प्रहलाद नगरी की महिमा का स्मरण किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ काशी विश्वनाथ से आए डमरू बाबा और समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। डमरू की थाप पर भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित सामुदायिक पार्क से शुरू होकर सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा और नुमाइश चौराहा से होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहा पहुंची, जिसके बाद यह रेलवे गंज की ओर अग्रसर हुई। इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा की पत्नी डॉ. चित्रा मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया गया। शहर की संवेदनशीलता और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे, जिससे यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। देखें 5 तस्वीरें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा:सैकड़ों झांकियां शामिल, 600 से ज्यादा शिव बारात निकली, DM-SP ने हरि झंडी दिखाई
    Next Article
    गोरखपुर शिव बारात में पहुंचे रितेश पाण्डेय:'काशी में गूँजेगा हर-हर महादेव', सड़कों पर हुई मसान वाली होली, देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment