Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-वडोदरा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:फेस्टिवल के बाद 30 से अधिक गाड़ी चलाने से यात्रियों को मिलेंगे राहत

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वडोदरा और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल तीन अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को त्योहार के बाद यात्रा करने में सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार 09111 वडोदरा–गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 09, 16 और 23 मार्च 2026 को सोमवार के दिन वडोदरा से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा ईदगाह, टूण्डला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इस बार इस ट्रेन को आगरा फोर्ट स्टेशन की जगह आगरा के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इससे आगरा क्षेत्र के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा। वापसी में 09112 गोरखपुर–वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 11, 18 और 25 मार्च 2026 को बुधवार के दिन गोरखपुर से सुबह 5 बजे चलेगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूण्डला, आगरा ईदगाह, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और गोधरा होते हुए अगले दिन सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुँचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक एसी प्रथम श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, छह एसी तृतीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे। गोरखपुर से चलने वाली कुछ प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें 09112 गोरखपुर–वडोदरा होली स्पेशल 04830 गोरखपुर–जोधपुर होली स्पेशल 04730 गोरखपुर–श्रीगंगानगर होली स्पेशल 05017 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) स्पेशल 05018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल 05325 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 01301 गोरखपुर–पुणे फेस्टिवल स्पेशल 05088 गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल 05090 गोरखपुर–हावड़ा स्पेशल 05139 गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 05140 आनंद विहार टर्मिनल–गोरखपुर स्पेशल 07076 गोरखपुर–हैदराबाद स्पेशल 05634 नरंगी–गोरखपुर होली स्पेशल 05560 रक्सौल–उधना फेस्टिवल स्पेशल (गोरखपुर रूट) 01079/01080 सीएसएमटी–गोरखपुर होली स्पेशल रेलवे का कहना है कि होली के बाद यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को आरक्षित सीटों की बेहतर सुविधा मिल सके और यात्रा में होने वाली परेशानी कम हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 2.70 लाख रुपए:बुलेट खरीदने के लिए निकला था, गंगा बैराज ले जाकर की वारदात
    Next Article
    बादशाह के टटीरी सॉन्ग की बाल-महिला आयोग को शिकायत:नाबालिग लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, रैप में गंदे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment