Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी में गोवंश सुरक्षा पर प्रशासनिक सख्ती, व्यवस्थाएं दुरुस्त:824 गौवंशों के बीच पहुंचे डीएम, गर्मी से बचाव को दिए कड़े निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में भीषण गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बृहद कान्हा गौ-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों की देखभाल, हरा चारा, पानी, छायादार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशाला में संरक्षित सभी गोवंशों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए टिनशेड और जूट के बोरों से शैड को ढकने तथा नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर तापमान नियंत्रित रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि गौशाला में वर्तमान में 824 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 516 गाय, 230 नंदी और 78 बछिया-बछड़े शामिल हैं। मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना के तहत अब तक 430 गोवंश पशुपालकों को सौंपे जा चुके हैं। 95 प्रतिशत गोवंशों की ईयर टैगिंग और अधिकांश का टीकाकरण भी पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने बीमार, दुर्घटनाग्रस्त और कमजोर पशुओं को अलग रखकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब पंखों को तत्काल ठीक कराने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने कूलर के बजाय पंखों को अधिक प्रभावी बताते हुए वेंटिलेशन मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, गोबर निस्तारण, पानी के टैंक और पाइपलाइन की सफाई, कीट-मच्छर नियंत्रण तथा जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बारिश से पहले निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर बल दिया ताकि बीमारियों का खतरा न बढ़े। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में चारा, पानी, छाया और उपचार की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आफीसर्स कालोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:नगर निगम ने की कार्रवाई, दयालबाग में भी लाल निशान लगाकर चेतावनी दी
    Next Article
    रामपुर जिला अस्पताल में 343 किलोवाट सोलर प्लांट लगा:विधायक आकाश सक्सेना ने किया लोकार्पण, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment