Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला अस्पताल में 343 किलोवाट सोलर प्लांट लगा:विधायक आकाश सक्सेना ने किया लोकार्पण, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला चिकित्सालय में 343 किलोवाट क्षमता के ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट का लोकार्पण किया गया। ओ.एम.सी. पावर प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव द्वारा स्थापित इस प्लांट का उद्घाटन शहर विधायक आकाश सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट से अस्पताल की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, जिससे बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रजेश चन्द्र सक्सेना ने जानकारी दी कि जिला चिकित्सालय को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन आभा ऐप के माध्यम से पर्चा बनाने की सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी। डॉ. सक्सेना ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में अस्पताल परिसर में ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए तीन टीबी ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई। इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बताया गया। इस मौके पर श्री बिजेंद्र सिंह, सौरभ, इसरार, अनुभव भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह सोलर परियोजना न केवल ऊर्जा बचत में सहायक होगी, बल्कि जिले में सतत विकास और हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता को भी नई दिशा देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी में गोवंश सुरक्षा पर प्रशासनिक सख्ती, व्यवस्थाएं दुरुस्त:824 गौवंशों के बीच पहुंचे डीएम, गर्मी से बचाव को दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    कानपुर देहात में श्रमिक आरोग्य मेला आयोजित:52 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच व उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment