Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:बाराबंकी में गेहूं चोरी करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गेहूं चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। यह घटना कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर स्थित बुधनई चौराहे के पास हुई। यहां एक गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों से खरीदा गया अनाज टीनशेड के नीचे रखा था। असंद्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला विजय नामक युवक वहां पहुंचा और गेहूं की एक बोरी लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने युवक को बोरी ले जाते देख शोर मचाया। इसके बाद बाड़ा मालिक और आसपास के लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उसके घर में खाने के लिए आटा नहीं था और वह बच्चों के लिए गेहूं लेने आया था। कोठी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को ग्रामीणों से बचाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बारिश के बाद धूप खिली:24 घंटे में 6 मिमी बारिश, अगले 24 घंटे में फिर बूंदाबांदी के आसार
    Next Article
    अलीगढ़ में युवक की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया:टहलने निकले लोगों ने पैर बाहर देखा, हाथ पर लिखा है- वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment