Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीणों ने फिर पकड़ा दिल्ली के कचरे का ट्रक:RDF के नाम पर पेपर मिलों में कूड़ा जला प्रदूषण फैलाने का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर रविवार को ग्रामीणों और किसानों ने दिल्ली से आ रहे कचरे से भरे एक ट्रक को पकड़ा। आरोप है कि इस कचरे को 'रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल' (RDF) बताकर भोपा रोड स्थित पेपर मिलों में जलाने के लिए लाया जा रहा था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भोपा रोड स्थित चांदपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर ट्रक को रोका। तिरपाल हटाने पर ट्रक में अत्यधिक दूषित और सड़ा-गला कचरा पाया गया, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिल्ली के इस कचरे को RDF के नाम पर मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों में जलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की हवा और पानी प्रदूषित हो रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि इस प्रदूषण के कारण इलाके में बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों पर पेपर मिल मालिकों के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत की कि अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनके फोन कॉल भी नहीं उठाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करेंगे और भविष्य में भी ऐसे कचरे से भरे ट्रकों को रोकते रहेंगे। इस मामले पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि मौके पर एक टीम भेजी गई थी। ट्रक में मिले पदार्थ की RDF के रूप में जांच के लिए भी एक टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बार डिप्टी CM के घर भाजपा कोर कमेटी बैठक:यूपी में ब्रजेश पाठक के घर संघ-सरकार और पार्टी का रोडमैप बनेगा
    Next Article
    कौशांबी में प्रतियोगी परीक्षा हुई:वैष्णवी सरोज ने जीती स्कूटी, 'मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान' में प्रथम स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment