Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली बार डिप्टी CM के घर भाजपा कोर कमेटी बैठक:यूपी में ब्रजेश पाठक के घर संघ-सरकार और पार्टी का रोडमैप बनेगा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, रविवार शाम 6 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लखनऊ आवास पर होगी। योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब किसी डिप्टी सीएम के आवास पर कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इससे पहले हमेशा सीएम योगी के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास या भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ही कोर कमेटी की बैठक होती रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर कभी कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ के पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल सहित अन्य मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर समन्वय बैठक के बाद केशव के सरकारी आवास पर पर भोजन किया था। ब्रजेश पाठक के घर में तैयार होगा रोडमैप सूत्रों के मुताबिक आज होने वाली बैठक में पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग के गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और प्रदेश टीम के गठन पर मंथन होगा। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। 20 मार्च को चार घंटे चली थी समन्वय बैठक कार्यशैली सुधारिए, कार्यकर्ताओं से तालमेल बैठाइए- RSS की नसीहत सीएम योगी के आवास पर शुक्रवार, 20 मार्च को सरकार, संघ और भाजपा की करीब साढ़े चार घंटे चली समन्वय बैठक में मंत्रियों और विधायकों के कामकाज की जमीनी हकीकत पर चर्चा हुई थी। बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, संगठन-सरकार में बेहतर तालमेल और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले माहौल सुधारने पर मंथन हुआ। संघ के शीर्ष पदाधिकारी ने सरकार और भाजपा के नेतृत्व को इन मुद्दों पर काम करने को कहा है। आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक में आगे की योजना बनेगी। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या:प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता की बोरे में भरकर फेंकी लाश, दो शादियां की थीं
    Next Article
    ग्रामीणों ने फिर पकड़ा दिल्ली के कचरे का ट्रक:RDF के नाम पर पेपर मिलों में कूड़ा जला प्रदूषण फैलाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment