Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामपंचायत अधिकारी के पुत्र का गर्रा नदी में मिला शव:शाहजहांपुर के तिलहर से 2 दिन से था लापता, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत अधिकारी के लापता पुत्र का शव बुधवार रात गर्रा नदी में मिला है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सीओ ज्योति यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर के मोहल्ला हिंदूपट्टी निवासी राकेश वर्मा कलान ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह और उनकी पत्नी मीनाक्षी, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। उनका पुत्र अभिनव वर्मा, जिसने आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी, घर पर मौजूद था। थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट शाम को जब दंपति घर लौटे तो अभिनव वहां नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता राकेश वर्मा ने थाने में अभिनव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल युवक की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार शाम को क्षेत्र की गर्रा नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की पहचान लापता अभिनव वर्मा के रूप में की। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में गहरा दुख छा गया। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक नमूने एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि- गर्रा नदी में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टीम ने नमूने एकत्र कर लिए है, आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पारिवारिक विवाद में महिला की मौत:बचाने आए बेटे-बेटी भी घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    'धुरंधर में रहमान डकैत का रोल तुम्हें करना चाहिए था':शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कही बात, एक्टर ने जताई सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment