Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पारिवारिक विवाद में महिला की मौत:बचाने आए बेटे-बेटी भी घायल, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और बेटी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर बनहर निवासी रविता देवी (40) पत्नी उमेश विश्वकर्मा का अपने ही पाटीदार परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई, जो रात में बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान पाटीदार पक्ष से दिनेश विश्वकर्मा का बेटा राज विश्वकर्मा मौके पर पहुंचा। उसने विवाद के बीच रविता देवी से कहासुनी की और विरोध करने पर घर में रखी किसी भारी वस्तु से उन पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए आगे आए उनके बेटे शिव (15) और बेटी अर्चना (17) पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बेटे-बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतका के पति उमेश विश्वकर्मा वर्तमान में विदेश में कार्यरत हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में साध्वी प्राची बोलीं- AMU आतंकवादियों की नर्सरी:छात्र के कमरे से हथियार मिलना आंतकवादी होने का सबूत, रासुका लगाई जाए
    Next Article
    ग्रामपंचायत अधिकारी के पुत्र का गर्रा नदी में मिला शव:शाहजहांपुर के तिलहर से 2 दिन से था लापता, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment