Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मियां आते ही डीजी फायर ने देखीं विभाग की तैयारियां:नई गाड़ियां, आधुनिक उपकरण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को लेकर की बैठक

    12 hours ago

    1

    0

    शहर में गर्मी के मौसम से पहले फायर विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीजी फायर सुजीत पांडेय संजय प्लेस स्थित फायर विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने फायर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभाग की व्यवस्थाओं, उपकरणों और रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फायर स्टेशन में मौजूद उपकरणों और वाहनों की स्थिति भी देखी। डीजी फायर सुजीत पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं, लेकिन उन्हें और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधुनिक और अल्ट्रा मॉडर्न फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध कराने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसके अनुरूप काम होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में फायर विभाग के लिए नई गाड़ियां खरीदी गई हैं, जो आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। सरकार द्वारा दिए गए फंड से आगे भी ऐसी और गाड़ियां और एडवांस उपकरण खरीदे जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में फायर टीम तेजी से मौके पर पहुंच सके। बैठक में फायर कर्मियों की ट्रेनिंग, उपलब्ध संसाधनों और रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं को देखते हुए विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं और जरूरतों पर भी बातचीत की गई, ताकि व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत:शाहजहांपुर में किराने की दुकान चलाता था, पुलिस लेकर आई थी अस्पताल
    Next Article
    इटावा में वाहन की टक्कर, महिला की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने टेम्पो पलटाया, मंदिर की दीवार तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment