Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में वाहन की टक्कर, महिला की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने टेम्पो पलटाया, मंदिर की दीवार तोड़ी

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में भरथना सरैया रमायन रोड पर बंबा के पास तेज रफ्तार यूटिलिटी वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा टेम्पो पलट गया। हादसे में पास में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का बाहरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हरलाल निवासी पूर्व प्रधान इद्रेश बाबू ने बताया कि बंबा के पास सड़क किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास खेतों में टमाटर की फसल लादने के लिए एक टेम्पो खड़ा था। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक यूटिलिटी वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो पलटकर दूर जा गिरा और आसपास अफरा तफरी मच गई। टक्कर के बाद पलटा टेम्पो पास में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहरी हिस्से से जा टकराया, जिससे मंदिर के बाहर लगे सीमेंटेड पोल और दीवारें टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंदिर के अंदर स्थापित भगवान की प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मंदिर के पास खेतों में काम कर रहे किसान भी इस हादसे में बाल बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के दौरान ग्राम रमायन निवासी गिरजा देवी अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम सरैया जा रही थीं। इसी दौरान वह दुर्घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गिरजा देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद यूटिलिटी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियां आते ही डीजी फायर ने देखीं विभाग की तैयारियां:नई गाड़ियां, आधुनिक उपकरण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को लेकर की बैठक
    Next Article
    राज्य महिला आयोग की सदस्य का 13-मार्च को बागपत दौरा:डॉ. मीनाक्षी भराला महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी, पीएचसी का निरीक्षण करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment