Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन कॉरिडोर सड़क पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा:सीवर लाइन लीकेज से धंसी रोड, लखनऊ में 2 दिन पहले रक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया था

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सीवर लाइन में लीकेज होने के कारण सड़क में करीब पांच फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग ने मौके पर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जीएम जलकल कुलदीप सिंह के मुताबिक, कुकरैल पंपिंग स्टेशन के लिए यहां से सीवर लाइन गुजरती है। उसी लाइन में लीकेज के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया। दोपहर में मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वेज इंडिया की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत का काम कर रही है। 2 तस्वीरें देखिए… रक्षामंत्री ने किया था उद्घाटन ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह कॉरिडोर एलडीए द्वारा तैयार कराया गया है। ये गोमतीनगर के समतामूलक चौक से शुरू होकर निशातगंज, हनुमान सेतु और डालीगंज तक जाता है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद है। ……………………………………. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में 7KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने चालू होगा कानपुर एक्सप्रेस-वे लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चौथे फेज का शिलान्यास भी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू ने ससुर पर किया चाकू से हमला:पेट में लगी चोट, ग्रामीणों ने बचाई जान; केस दर्ज
    Next Article
    आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्रा की मौत:कासगंज में खेत में गई थी बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment