Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही के हमले में घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम:कहासुनी के बाद पत्नी-बेटी को किया था घायल, नदी में कूदकर की थी आत्महत्या

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के निवासी सिपाही गौरव यादव द्वारा 14 जनवरी को अपनी पत्नी और बेटी पर किए गए हमले में घायल पत्नी शिवानी ने भी दम तोड़ दिया है। इस घटना में बेटी की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि सिपाही गौरव ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सिपाही गौरव यादव बांदा के मर्का थाने में डायल 112 पर तैनात था। 14 जनवरी की शाम घर लौटने के बाद उसका पत्नी शिवानी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद गौरव ने रसोई में रखे लोहे के तवे से हमला कर पत्नी और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से निकलकर पास की नदी में कूद गया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसका शव बरामद कर लिया था। हमले में घायल बेटी ने घटना के दिन ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवानी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया था। शिवानी के पिता, सेवानिवृत्त दरोगा कश्मीर सिंह यादव और अन्य परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। बुधवार शाम इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। सिपाही गौरव के ससुरालियों ने उसके पिता, माता और भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शिवानी की मौत के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन पार्क की जर्जर बालकनी टूटेगी, मैदान भी नया बनेगा:350 करोड़ से बदलेगी सूरत, अब कानपुर में भी गूंजेगा IPL का शोर
    Next Article
    अमेठी में 85 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल के 25620, इंटरमीडिएट के 22713 छात्र होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment