Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेनो वेस्ट मेट्रो को आज मिलेगी रफ्तार:PIB के सामने होगा प्रजेंटेशन, 900 करोड़ का प्रोजेक्ट; एयरपोर्ट और RRTS से जुड़ेगा रूट

    22 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर बुधवार को बड़ा कदम उठाया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) इस परियोजना का प्रेजेंटेशन पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) के सामने पेश करेगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह मेट्रो लाइन सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 (किसान चौक) तक जाएगी। आगे इसे आरआरटीएस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। 900 करोड़ की लागत, 5 स्टेशन होंगे एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये है। 7.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) शामिल हैं। दो लाख से ज्यादा यात्रियों को मिलेगा फायदा मेट्रो लाइन बनने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा के बीच सफर आसान होगा। इससे रोजाना करीब दो लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने का अनुमान है। साथ ही लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएंगी खर्च एनएमआरसी के मुताबिक, यह परियोजना केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना की लागत केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संयुक्त रूप से वहन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम देंगे 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:4 परियोजनाओं का लोकार्पण, 10 का होगा शिलान्यास
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने से रोकेगी सपा; 23 जुलाई को डीएम से मिलेगा डेलीगेशन, 15 विधायक शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment