Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने से रोकेगी सपा; 23 जुलाई को डीएम से मिलेगा डेलीगेशन, 15 विधायक शामिल होंगे

    18 hours ago

    1

    0

    रामपुर में आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा डेलीगेशन गुरुवार को रामपुर जाएगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह टीम डीएम से मिलेगी और कार्रवाई रोकने की मांग वाला ज्ञापन सौंपेगी। डेलीगेशन में 15 मौजूदा विधायक, रामपुर, मुरादाबाद और बरेली के जिलाध्यक्ष और कई पूर्व विधायक शामिल किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब कराने के आरोप में कार्रवाई गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग और उसके सहयोगियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक अशफाक अहमद और शस्त्र लिपिक द्वितीय गौरी शंकर राम के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की है। इन पर आपराधिक साजिश के तहत शस्त्र लाइसेंस और हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े मूल पत्रावली अभिलेखागार से गायब कराने का आरोप है, ताकि हथियारों के दुरुपयोग को छिपाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर... मुरादाबाद-बिजनौर सीमा पर लापता युवक का सिर कुचला शव मिला, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका मुरादाबाद में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ट्यूबवेल के पास एक युवक का शव मिला। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। ग्रामीणों ने उसकी पहचान आनंदीपुर गांव निवासी हिमांशु त्यागी पुत्र सतीश कुमार त्यागी के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु मंगलवार शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में युवक ने छत से राहगीरों पर बरसाए ईंट-पत्थर, सड़क पर भगदड़ जैसे हालात; 45 मिनट बाद उतारा गया गोरखपुर के गोलघर इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां से राहगीरों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। करीब 45 मिनट तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सड़क पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। घटना गोलघर स्थित काली मंदिर के पास पेट्रोल पंप के पीछे की सड़क की है। पढ़िए पूरी खबर… अमरोहा में बहन के अवैध संबंध से परेशान छात्र ने लगाई फांसी, प्रेमी ने दी थी जान से मारने की धमकी अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में एक छात्र ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्र की बहन का नोएडा में एक युवक से प्रेम संबंध था। जिसे लेकर अक्सर भाई बहन को डांटा करता था। इसी बीच बहन के प्रेमी ने बहन के साथ फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी और बहन के संबंध से परेशान छात्र ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव के बाहर तालाब के पास आत्महत्या कर ली। खेतों की ओर निकाले ग्रामीणों ने छात्र का शव पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में चलती मालगाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले 4 छात्र गिरफ्तार: बोले- मस्ती में किया था पथराव, अब नहीं करेंगे प्रयागराज में चलती मालगाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले चार युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छात्र हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ मस्ती में पत्थर फेंका था। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि ट्रेन पर पत्थर फेंकना अपराध है। आरपीएफ फिलहाल चारों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश यादव (नई बस्ती, सोहबतिया बाग), विशेष यदुवंशी (सोहबतिया बाग), प्रणव केशरी (कुर्की कला, मेजा) और कार्तिकेय (प्रेम मिश्रपुर, नवाबगंज) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया-18 जुलाई की शाम वे दारागंज के पास रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए पहुंच गए थे। उसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरी, जिस पर उन्होंने पत्थर फेंक दिए। उन्हें आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में DIOS को गोली मारने की धमकी: शिक्षक ने ऑफिस में घुसकर गालियां दीं, दरवाजे में मारी लात मारी; FIR वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) भोलेन्द्र प्रताप को एक शिक्षक ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि गंगापुर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक ने डीआईओएस कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की, गोली मारने की धमकी दी और कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार शाम कैंट थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीआईओएस भोलेन्द्र प्रताप के मुताबिक, गंगापुर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक रमाशंकर शास्त्री बिना अनुमति उनके कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अपने सेवा संबंधी लंबित प्रकरण को लेकर नाराजगी जताई और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान नियमानुसार किया जा चुका है और कोई भुगतान लंबित नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… अतीक के शूटर तोता को रंगदारी मामले में जमानत, पुलिस आपराधिक साजिश साबित करने से संबंधित साक्ष्य पेश नहीं कर सकी प्रयागराज में रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में नामजद माफिया अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता को अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी करीब तीन साल से जेल में बंद था। अदालत ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार पेश करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जमानत के साथ कई शर्तें भी लगाई हैं। इनमें नियमित रूप से ट्रायल कोर्ट में पेश होना, गवाहों को प्रभावित या धमकाने का प्रयास न करना और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ना शामिल है। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ सौरभ हत्याकांड में फाइनल बहस जारी, डिफेंस की वकील बोलीं- सीमेंट, रेत का बिल कहां है? आज फिर होगी सुनवाई मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला जज की अदालत में फाइनल बहस जारी है। मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से पुलिस जांच और गवाहों से जुड़े साक्ष्यों पर सवाल उठाए गए। डिफेंस का कहना है कि पुलिस ने जिन लोगों से रेत, सीमेंट, चाकू और दवा खरीदने की बात कही, उनके खरीद संबंधी कोई दस्तावेज या सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश नहीं किए गए। मामले में अब बुधवार को फिर सुनवाई होगी। बचाव पक्ष अपनी दलीलें आगे रखेगा, जबकि वादी पक्ष क्रॉस सवालों की तैयारी कर रहा है। बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने PW-7, PW-8, PW-9 और PW-10 की गवाही पर बहस की। इनमें सीमेंट-रेत विक्रेता अक्षय, केमिस्ट अमित जोशी और डॉक्टर अरविंद शामिल हैं। वहीं, सौरभ राजपूत के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि वारदात के कई महीने बाद मामला सामने आया, इसलिए तब तक अधिकांश सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो चुकी थीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेनो वेस्ट मेट्रो को आज मिलेगी रफ्तार:PIB के सामने होगा प्रजेंटेशन, 900 करोड़ का प्रोजेक्ट; एयरपोर्ट और RRTS से जुड़ेगा रूट
    Next Article
    जौहर यूनिवर्सिटी-रामपुर जाएगा सपा डेलिगेट, रामपुर सांसद का नाम नहीं:23 जुलाई को डीएम से मिलेंगे, जानिए 15 विधायकों में कौन-कौन शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment