Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी:नेवी कैप्टन के विला से 600 ग्राम सोना और 6 लाख नकद गायब

    17 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामांउट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में एक नेवी कैप्टन के विला से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर करीब 600 ग्राम सोना और छह लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच सोसायटी के विला नंबर सी-98 में हुई। विला में रहने वाले कैप्टन इस समय ड्यूटी पर हैं। उनकी पत्नी अनामिका अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ घर में रहती हैं। अनामिका के अनुसार, बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वह सुबह करीब 11:30 बजे विला में ताला लगाकर डॉक्टर के पास गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर उन्हें घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। कमरे और अलमारियां भी खुली हुई थीं। अलमारी में रखे छह लाख रुपये नकद और छह सौ ग्राम सोने के गहने गायब थे। अनामिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के समय का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें गेट नंबर तीन से हेलमेट पहने दो संदिग्ध बाइक पर सोसायटी में प्रवेश करते दिख रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी जांच के उन्हें अंदर जाने दिया। ये दोनों बाइक सवार करीब 45 मिनट बाद गेट नंबर एक से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षाकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि मेंटेनेंस और सुरक्षा के नाम पर हर महीने मोटी रकम वसूली जाती है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अहमदगढ़ थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित:कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    शामली DM को गौशालाओं में मिलीं कमियां:व्यवस्था सुधारने के लिए दिए सख्त निर्देश, 93 गोवंश पाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment