Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदगढ़ थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित:कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। थाना अहमदगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार न कर पाने और घटना का अनावरण करने में विफल रहने पर की गई है। जानकारी के अनुसार, थाना अहमदगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जानलेवा हमला करने का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में पुलिस टीम असफल रही। इसके अतिरिक्त, एक अन्य प्रकरण में भी पुलिस टीम घटना का सफल अनावरण करने और आरोपियों को पकड़ने में विफल रही। इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहसिन अहमद, उपनिरीक्षक संजय कुमार और आरक्षी कुशल कुमार शामिल हैं। इन सभी पर कमजोर आसूचना संकलन, शिथिल पर्यवेक्षण और अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन बनाए रखने और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। मामले की आगे विभागीय जांच भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एक अज्ञात युवती का शव मिला:खेत के किनारे पड़ा था, हत्या या सुसाइड एंगल से जांच जारी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी:नेवी कैप्टन के विला से 600 ग्राम सोना और 6 लाख नकद गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment