Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 4 साल का बच्चा कमरे में फंसा:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सकुशल बाहर निकाला; मां ने जताया आभार

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए कमरे में फंसे 4 साल के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। बच्चे ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था, जिससे वह घबरा गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को उसकी मां से मिलाया गया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी3 की है। पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि एक मकान में 4 वर्षीय बच्चा कमरे के अंदर बंद हो गया है। बच्चे ने अंदर से कुंडी लगा ली थी और वह लगातार रो रहा था, जिससे उसकी घबराहट साफ दिख रही थी। सूचना मिलते ही पीआरबी 2554 और 8138 की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। वहां परिवार के सदस्य बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया। परिवार वालों ने बताया कि वे बाहर गए हुए थे और बच्चा सो रहा था। जागने के बाद उसने अनजाने में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और जब वह उसे खोल नहीं पाया तो रोने लगा। दरवाजा तोड़ते ही बच्चा बाहर आया और सीधे अपनी मां के गले लग गया। बच्चे के बंद होने से परिवार वाले भी काफी चिंतित थे, खासकर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे को सकुशल पाकर मां ने ग्रेटर नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और बच्चे को उनसे मिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंचाई विभाग ने मथुरा में नहर किनारे चलाया बुलडोजर:श्रीनाथ अपार्टमेंट में बाउंड्री और मकान का हिस्सा ध्वस्त, विरोध भी हुआ
    Next Article
    मथुरा जेल में बंदी बना रहे हर्बल गुलाल:चुकंदर, गाजर, पालक से तैयार, मुलाकात घर पर मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment