Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में बनेगा 174 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क:1000 करोड़ निवेश को बढ़ावा, 30% लैंड सब्सिडी मंजूर

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क नीति-2024 के तहत ग्रेटर नोएडा में 174.12 एकड़ भूमि पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) की स्थापना के लिए नियम, शर्तें और ब्रोशर को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। राज्य सरकार की नीति के अनुसार, न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये के निवेश वाली मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क परियोजनाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ऐसी परियोजनाओं को 30% फ्रंट-एंड लैंड सब्सिडी दी जाएगी, जो केवल सरकारी या औद्योगिक विकास प्राधिकरण की लीज पर आवंटित जमीन पर ही लागू होगी। उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (एचएलईसी) ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) बोर्ड, मूल्यांकन समिति और औद्योगिक विकास विभाग की संस्तुति के आधार पर चयनित बोलीदाता को 30% लैंड सब्सिडी देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही दे दी थी। 174.12 एकड़ में विकसित होगा पार्क ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण सेक्टर कप्पा-02 (पहले कप्पा-11) में करीब 174.12 एकड़ (7,04,664 वर्ग मीटर) भूमि पर इस लॉजिस्टिक्स पार्क को विकसित करेगा। परियोजना के नियम और शर्तों को उच्च स्तरीय समिति से भी मंजूरी मिल चुकी है। भूखंड के आवंटन के लिए ई-नीलामी का तरीका अपनाया जाएगा। 11,000 प्रति वर्गमीटर तय रिजर्व प्राइस भूखंड का आरक्षित मूल्य 11,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है। 30% फ्रंट-एंड लैंड सब्सिडी की गणना इसी रिजर्व प्राइस के आधार पर होगी। सफल बोलीदाता को यह परियोजना 7 साल में पूरी करनी होगी, जिसमें पहले 3 साल में कम से कम 40% काम पूरा करना जरूरी होगा। विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 2 साल का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यातायात पुलिस ने काटे पुलिसकर्मियों के चालान:फर्रुखाबाद में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर हुई कार्रवाई, 18 का हुआ चालान
    Next Article
    अपर्णा यादव ने रायबरेली में महिला संगोष्ठी को संबोधित किया:मिशन शक्ति योजना के तहत नारी सशक्तिकरण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment