Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग:धुंआ उठते देख ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। यह घटना तब हुई जब बस कासना से परी चौक होते हुए नोएडा की ओर जा रही थी। बीटा 2 थाना क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल के पास पहुंचते ही बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं और बस धू-धू कर जलने लगी। बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के किनारे रोका। बस में कुछ ही यात्री सवार थे, जो तेजी से नीचे उतर गए। चालक और आसपास मौजूद लोगों ने शुरुआती तौर पर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पहले तस्वीरें देखिए सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें एक बस में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग बुझा दी। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से अपहृत 9वीं की छात्रा बरामद:कानपुर सेंट्रल पर मिली, 7 दिन पहले घर से निकली थी
    Next Article
    रोहतक में नेहरा खाप की बादशाह पर कार्रवाई की मांग:गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में नचाने पर आपत्ति; CM के नाम शिकायत दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment