Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से अपहृत 9वीं की छात्रा बरामद:कानपुर सेंट्रल पर मिली, 7 दिन पहले घर से निकली थी

    7 hours ago

    1

    0

    जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने दिल्ली से अपहृत एक किशोरी को सकुशल बरामद किया है। किशोरी को 7 दिन पहले दिल्ली से अगवा किया गया था। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जीआरपी ने किशोरी को उसके परिजनों और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली के थाना गांधी नगर में मुकदमा संख्या 72/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जीआरपी कानपुर सेंट्रल से सहयोग मांगा था। पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के मार्गदर्शन में 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली नाबालिग बालिका को टीम ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। टीम ने बच्ची को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर पूछताछ की और दिल्ली के थाना गांधी नगर को सूचना दी। नियमानुसार, बालिका को थाना गांधी नगर दिल्ली के उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। जीआरपी प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं बताया कि वह किसके साथ थी। चेकिंग के दौरान छात्रा अकेली ही मिली थी। दिल्ली पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है कि किशोरी कैसे और किसके साथ कानपुर पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग:धुंआ उठते देख ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment