Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने महिला की चेन लूटी:पति के साथ जगत फार्म मार्केट में खरीदारी करने आई थी, बाइक से भागे

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म मार्केट में एक महिला से चेन लूट की घटना सामने आई है। शनिवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेपी अमन सोसायटी निवासी राघवेंद्र सिंह अपनी माता और पत्नी के साथ शनिवार शाम बीटा 2 थाना क्षेत्र के जगत फार्म मार्केट में खरीदारी करने आए थे। रात करीब 9:30 बजे जब वे अपनी गाड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। उन्होंने राघवेंद्र सिंह की पत्नी के गले से तेजी से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया। चेन छीनने के दौरान महिला के गले में हल्की चोटें भी आई हैं। परिवार ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस से की। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग से खतरनाक है AI और मोबाइल का एडिक्शन:मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु बोले- सामाजिक रूप से कमजोर हो रही युवा पीढ़ी
    Next Article
    आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, दावा- उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ:कल पोती ने कहा था- थकान और चेस्ट इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment