Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई:सुरक्षा खामियों पर दो शिक्षण संस्थानों के निर्माण स्थल सील

    14 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में छात्रों और श्रमिकों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही के चलते दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया है। सहायक निदेशक कारखाना (नोएडा क्षेत्र) द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में विद्या जीवन कोचिंग सेंटर और जीएल बजाज कॉलेज के निर्माण कार्यों को सुरक्षा खामियों के कारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। नॉलेज पार्क-1 स्थित विद्या जीवन कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। भवन के ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि भूतल और प्रथम तल पर लगभग 1300 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों का आवागमन निर्माण क्षेत्र के निकट से हो रहा था, जहाँ कोई सुरक्षा बैरियर या आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी। अधिकारियों ने इस स्थिति को 'प्राणघातक' बताया। उन्होंने कहा कि बिना उचित सुरक्षा प्रबंधन के शैक्षणिक और निर्माण कार्य का एक साथ चलना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इसी तरह, नॉलेज पार्क-3 स्थित जीएल बजाज कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। टावर-सी के नौवें तल पर श्रमिक बिना सेफ्टी बेल्ट, फुल बॉडी हार्नेस या फॉल-अरेस्ट सिस्टम के काम कर रहे थे। निर्माण स्थल पर खुले बिजली के तार, अग्निशमन यंत्रों की कमी और बिखरा हुआ मलबा भी पाया गया, जिससे फिसलन और गिरने का खतरा बढ़ रहा था। सहायक निदेशक राम बहादुर और अंशुल तिवारी ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। इसके तहत, दोनों निर्माण स्थलों पर काम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य तभी दोबारा शुरू किया जा सकेगा, जब किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से सुरक्षा ऑडिट और विशेषज्ञ रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर भविष्य में और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के अन्य शिक्षण संस्थानों और बिल्डरों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि मानव जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम में 1323 करोड़ का बजट पास:मेयर बोले- विकास कामों में जनता के लिए लगाए जाएंगे पैसे
    Next Article
    कैदी के सुसाइड मामले में बंदी रक्षक निलंबित:रेप के मामले में फर्रुखाबाद केंद्रीय कारागार में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment