Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में नाले में लटकी कार:ग्रामीणों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित तुस्याना गांव के पास शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खुले नाले में जा लटकी। कार में सवार तीन लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बड़ा हादसा टला स्थानीय लोगों के अनुसार कार पूरी तरह नाले में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वाहन नाले में गिर जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। खुले नालों पर उठे सवाल घटना के बाद क्षेत्र में खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तुस्याना क्षेत्र में कई स्थानों पर खुले नाले लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से नालों को ढकने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सुरक्षा उपायों की मांग स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से मांग की है कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढका जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग व अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी-बारिश से 4.6°C गिरा पारा:आज सुबह से निकली तेज धूप, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मानसून भी देरी से पहुंचेगा
    Next Article
    गाजीपुर पुलिस ने 2.66 अरब की संपत्ति जब्त की:2017 से अब तक 1300 से ज्यादा गैंगस्टर पर की गई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment