Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आंधी-बारिश से 4.6°C गिरा पारा:आज सुबह से निकली तेज धूप, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, मानसून भी देरी से पहुंचेगा

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश से तापमान में 4.6°C की गिरावट हुई है। कल दिन में 5 mm तक बारिश हुई है। इसके बाद आज, रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। इससे उमसभरी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में कई बार बादल छाएंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आगामी सप्ताह में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। एक बार फिर से गर्मी का सितम बढ़ेगा लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी, वह अब खत्म होने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में होने वाली संभावित बढ़ोतरी से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से हरियाणा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के आसपास बने मानसूनी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव की वजह से यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। 14 जून से यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। बारिश का दौर थमने के कारण अब धूप तेज होगी और तापमान में तेजी से इजाफा होगा। तापमान बढ़ने के बावजूद राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना कम है। अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में यूपीपीएससी जीआईसी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा आज:6 केंद्रों पर 2894 अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन अलर्ट
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में नाले में लटकी कार:ग्रामीणों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment