Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सरकारी क्रय केंद्रों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं बेच सकेंगे किसान; योगी सरकार का बड़ा फैसला

    12 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने गेहूं उगाने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान अपनी गेहूं की उपज को बिना किसी फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का आदेश दिया है। विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी सरकार महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बीजेपी, विपक्षी दलों पर हमलावर है। भाजपा शासित प्रदेशों में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर विपक्षी स्टैंड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यूपी में भी 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सत्र बुलाने के लिए सदस्यों को कम से कम 7 दिन पहले सूचना दी जानी होती है इसलिए योगी सरकार ने रविवार को सत्र बुलाने के लिए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृति दी। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन (Cabinet by Circulation) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत कैबिनेट के प्रस्तावों को बिना औपचारिक बैठक (meeting) बुलाए मंत्रियों के बीच घुमाकर मंजूरी ली जाती है। 'AMU मिनी पाकिस्तान है, तुझे हलाल कर यहीं दफना देंगे, बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी अलीगढ़ में AMU को मिनी पाकिस्तान बताकर डॉक्टर को धमकी देने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 14 अप्रैल को AMU से बीटेक कर रही छात्रा से मिलने पहुंचे दोस्त को भीड़ के साथ घेर लिया था। धमकी देते हुए कहा था कि एएमयू मिनी पाकिस्तान है, यही पर हलाल कर दफना कर देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही थी। पढ़िए पूरी खबर.. गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा, दोस्तों के साथ खेलने गया था, गोताखोर कर रहे तलाश गाजियाबाद में खेलते समय 6 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। वह जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। वे बच्चे को खोजने निकले। लोगों से पूछने पर पता चला वह डाबर तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तालाब में चला गया। परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फौरन गोताखोर को लेकर पुलिस पहुंच गई। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। घटना रविवार शाम को लोनी थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर जालौन में बाइक ने टीचर को मारी टक्कर, 20 फिट दूर गिरकर मौत; घटना सीसीटीवी में कैद जालौन में रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे टीचर को टक्कर मार दी। जिससे टीचर बाइक की टक्कर से 5 फिट ऊपर जाकर 20 मीटर दूर जा गिरा। वहीं घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक की पहचान इमलोरी गांव निवासी जगत प्रसाद निरंजन (65) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। घर का कूड़ा फेंकने के लिए उरई-कोंच रोड पार कर सीएचसी की ओर गए थे। लौटते समय सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बैलेंस खत्म होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली, लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। अब बैलेंस खत्म होने के बाद अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट लोड तक) बिजली सप्लाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 फीसदी होने पर पहला, 10 फीसदी पर दूसरा, बैलेंस खत्म होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले चौथा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज भेजा जाएगा। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही बैलेंस खत्म हो जाए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 40 IAS का ट्रांसफर, 15 DM बदले:मंत्री से टशन, किंजल सिंह को हटाया; मनीष बंसल आगरा DM, ये मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराई स्कूल वैन:6 बच्चे और ड्राइवर घायल, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment