Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो में मिला व्यापारी का शव:खुद को गोली मारकर आत्महत्या की आशंका, पिस्टल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में किराना व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान पी-4 निवासी राहुल बिधूड़ी (30) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे कोफोर्ज कंपनी के पास घरबरा गांव के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो ड्राइवर सीट पर युवक मृत अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान मृतक के हाथ में एक पिस्टल मिली, जिसमें एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था। गाड़ी के शीशे पर भी गोली निकलने का निशान पाया गया है। इन साक्ष्यों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, राहुल बिधूड़ी एक किराना व्यापारी थे और पी-4 क्षेत्र में उनकी ग्रॉसरी की दुकान थी। वह अपने परिवार को यह बताकर घर से निकले थे कि वे किसी काम से बाहर जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 5 हजार रिश्वत लेते कानूनगो निलंबित:एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फाइल बढ़ाने के लिए मांगे थे रुपए
    Next Article
    इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के जिम्मेदार 3 अधिकारी:ARO और RSI समेत 3 सस्पेंड, SIT ने कंट्रोल रूम की लापरवाही मानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment