Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के जिम्मेदार 3 अधिकारी:ARO और RSI समेत 3 सस्पेंड, SIT ने कंट्रोल रूम की लापरवाही मानी

    2 hours ago

    2

    0

    नोएडा के सेक्टर-150 में इंजिनियर युवराज मेहता की मौत के 100 दिन बाद SIT की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इंजीनियर की मौत के मामले में SIT रिपोर्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम स्तर पर हुई लापरवाही को जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट में एआरओ (असिस्टेंट रेडियो ऑफिसर) और आरएसआई (रिजर्व सब इंस्पेक्टर) समेत 3 को दोषी पाया गया। इन तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।जांच में पता चला कि हादसे वाली रात कंट्रोल रूम को सूचना समय से मिल गई थी। मगर उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन करने के बजाए अफसरों ने थाने में जानकारी देकर औपचारिकता पूरी की। दरअसल, 16 जनवरी की रात ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की एक निर्माणाधीन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। वह अपनी कार से बाहर निकलकर पानी में फंसी गाड़ी की छत पर चढ़ गया था। करीब 90 मिनट तक मोबाइल की टॉर्च जलाकर मदद के लिए संकेत देता रहा, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल सकी। बेटे की मौत के बाद 14 फरवरी को युवराज के पिता राज कुमार मेहता और उनकी बहन लंदन चले गए। पुलिस कंट्रोल रूम ने लापरवाही बरती इस हादसे के बाद एसआईटी गठित की गई थी। 27 जनवरी को SIT ने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल एक्शन लेना था। मगर उनकी प्रतिक्रिया लापरवही पूर्ण और धीमी रही। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच आपसी समन्वय बेहद कमजोर रहा। एसआईटी के सामने दिए गए बयानों में अलग-अलग एजेंसियों ने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने की कोशिश की भी गई। कोई उपकरणों की कमी का हवाला दे रहा तो कोई मौसम और दृश्यता को कारण बता रहा। एसआईटी ने इन्ही बयानों के आधार पर ही रिपोर्ट दी थी। सीडीआर और लॉग बुक से खुली लापरवाही एसआईटी ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड , कंट्रोल रूम की लॉग बुक, वायरलेस मैसेज और फील्ड यूनिट्स की मूवमेंट रिपोर्ट को जांच का आधार बनाया था। इन रिकॉर्ड्स से यह पता लगा कि किस समय किस अधिकारी को सूचना मिली और किस स्तर पर लापरवाही या टालमटोल हुई। इसी आधार पर ही एआरओ ऐशपाल सिंह, आरएसआई देवेंद्र शर्मा समेत 3 कर्मियों को दोषी पाया गया। तीनों को निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने पुष्टि की है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण पर दूसरे दिन हुआ एक्शन 16 जनवरी की रात घटना के दो दिन के अंदर ही प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ लोकेश एम को हटा दिया गया। इससे पहले तत्कालीन सीईओ ने जेई नवीन को हटाया था। हालांकि लोकेश एम को नई तैनाती मिल चुकी है। SIT की रिपोर्ट के बाद प्राधिकरण पर कोई भी एक्शन अब तक नहीं हुआ है। जिसको लेकर भी सवाल कायम है। नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग पर अब भी सवाल भले ही पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी हो, लेकिन स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार का गुस्सा अभी भी शांत नहीं है। सवाल यह है कि सेक्टर-150 जैसे विकसित क्षेत्र में प्लाट में इतना गहरा गड्ढा था और पानी भरा था? हादसे वाली जगह पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही रात के अंधेरे में दिखने वाली कोई रिफ्लेक्टर लाइट। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस गड्ढे के बारे में नोएडा प्राधिकरण को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अंधेरे रास्तों पर सुरक्षा मानकों की जांच करना ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी थी, जिसमें वे पूरी तरह विफल रहे। जानिए पूरा मामला… 16 जनवरी को सेक्टर-150 के एससी-02 A3 प्लाट के बेसमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार डूब गई थी। वह खुद को बचाने के लिए कार की छत पर चढ़ गए। मदद के लिए पिता को कॉल की। पिता पहुंचे। उनकी कॉल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद भी युवराज तक मदद नहीं पहुंच सकी। वह अपने पिता और राहत और बचाव की टीम के सामने ही पानी में डूब गए। अगले दिन सुबह उनकी लाश बरामद की गई। घटना के 3 दिन बाद यानी 19 जनवरी को SIT का गठन किया गया। रिपोर्ट में सिस्टम के फेल्योर की बात SIT ने नोएडा प्राधिकरण समेत तीन विभागों से 22 से ज्यादा सवाल पूछे। नोएडा प्राधिकरण ने अपनी 150 पन्रों की, जबकि पुलिस ने 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी। SIT का सवाल रहा कि रेस्क्यू में 2 घंटे की देरी क्यों हुई? इसका जवाब अधिकारियों को देते नहीं बना। सोर्सेज की मानें तो नोएडा में युवराज मेहता की मौत का मामला एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम के फेल्योर की तरह सामने आया है। ये फैक्ट पुलिस और नोएडा प्राधिकरण की रिपोर्ट में सामने आ गया है।SIT रिपोर्ट का एनालिसिस करने के बाद इसे सीएम योगी आदित्यनाथ को 27 जनवरी को सौंपा गया। इन रिपोर्ट में कुछ खास चेहरों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस घटना के 2 दिन बाद सीएम योगी ने खुद संज्ञान लिया। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में एक जांच टीम बना दी। जिसमें मेरठ मंडायुक्त भानु चंद गोवास्मी और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर शामिल रहे। इनको 5 दिन का समय दिया गया। इस बीच युवराज के पिता राज कुमार मेहता घटना के चश्मदीद से मिले। मीडिया के सामने भी आए और एसआईटी के गठन से संतुष्ट भी थे। SIT ने सीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। अब पढ़िए हादसे की रात क्या-कुछ हुआ… 12.20 बजे (रात) कॉल आया, प्लीज बचा लो, पिता बोले- सुनते ही भागा पिता राजकुमार कहते हैं- शुक्रवार की रात के करीब 12.20 बजे मैं बेड पर लेटा हुआ था। अचानक बेटे युवराज का कॉल आया। वो घर ही आने वाला था, इसलिए मुझे अचानक समझ नहीं आया कि वो मुझे कॉल क्यों कर रहा है? मैंने फोन उठाया। उधर से घबराई आवाज सुनाई दी। बोला- पापा…पापा मैं नाले में गिर गया हूं, मैं मरना नहीं चाहता हूं। मुझे बचा लीजिए। इतना सुनने के बाद मैं जिन कपड़ों में था, उन्हीं में दौड़ पड़ा। सोसाइटी से निकलने से पहले मैंने एक मैसेज टाइप किया और सोसाइटी के ग्रुप पर पोस्ट किया, ताकि मदद मिल सके। बेटे ने जो नाला बताया था, वो हमारी सोसाइटी से 200 मीटर दूर था। मैं दौड़ता हुआ उस नाले तक पहुंचा। यहां 30 मिनट तक बेटे को घने कोहरे और अंधेरे में ढूंढने की कोशिश करता रहा, चिल्ला रहा था कि रिस्पॉन्स मिल जाए। फिर मुझे लगा कि मैं गलत जगह ढूंढ रहा हूं। 12.30 बजे वीडियो बना रहे लोगों से कहा- प्लीज मेरे बेटे को बचाइए इसके बाद मैं रोड के कट की तरफ पहुंचा, जहां एक बिल्डिंग का निर्माण अधूरा पड़ा था। यहां बेसमेंट के लिए गड्‌ढा खोदा गया था। वहां पहुंचकर मैं चिल्लाने लगा, मेरी आवाज सुनकर बेटा भी चिल्लाया…बचाओ…बचाओ। हेल्प मी... की आवाज सुनकर मैं समझ गया कि यहीं पर बेटा गिरा है। मैं थोड़ा और आगे तक गया, कोहरे में दिखा कि कार पानी में है और बेटा उसकी छत पर लेटा हुआ है। वो सड़क से 50 से 60 फीट दूर था। धीरे-धीरे डूब रहा था। वो लगातार मोबाइल की लाइट को जला और बुझा रहा था, ताकि किनारे पर खड़े हम जान सकें कि वो जिंदा है। मैंने डायल-112 पर फोन किया। उस समय करीब साढ़े 12 बज रहे थे। मैं उसे अपने सामने डूबता देख रहा था। वहां और लोग भी थे, लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा था। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, मैंने उन लोगों से कहा- प्लीज, वीडियो नहीं बनाइए, मेरे बेटे की मदद करिए। सर्च ऑपरेशन कैसे चला, ये समझिए 12:50 बजे क्रेन 30 फीट पहुंची, युवराज 50 फीट दूर था रात करीब पौने एक बजे डायल-112 के साथ पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कोहरा और घना हो चुका था। विजिबिलिटी लगभग जीरो थी, सबसे पहले पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रस्सी फेंककर बचाने का प्रयास किया। मगर, रस्सी युवराज तक नहीं पहुंच रही थी। कोई पुलिस वाला कह रहा था कि पानी बहुत ठंडा है, कैसे जाएं। कोई कह रहा था कि साइट में नीचे सरिया हो सकती हैं। इसके बाद क्रेन मंगवाई गई, मगर क्रेन भी युवराज तक नहीं पहुंच पा रही थी। वो सिर्फ 30-40 फीट तक जा रही थी। वहां मौजूद कोई भी पानी में उतरने की कोशिश नहीं कर रहा था। पिता ने बताया- वो गड्‌ढा शायद 15 से 20 फीट गहरा था, इसलिए गोताखोर वहां होते तो बेटे की जान बच सकती थी। 1.45 बजे SDRF बुलाई, मगर डूब गई कार SDRF की टीम रात 1.15 बजे पहुंची। उसके पास भी पर्याप्त संसाधन नहीं थे। सब चिल्ला रहे थे बचाओ, कुछ तो करो। पिता कहते हैं- मैं खुद पानी में उतरने को तैयार था, लेकिन पुलिस ने मुझे आगे जाने नहीं दिया। 1.45 बजे के आसपास युवराज की कार पूरी तरह पानी में डूब गई। उसके ऊपर लेटा युवराज भी पानी में समा गया। ये हम सिर्फ देखते ही रहे। 80 कर्मचारियों ने 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया करीब पौने दो बजे के आसपास NDRF की टीम पहुंची। SDRF और NDRF के 30 कर्मचारी आ चुके थे। पुलिस और अग्निशमन विभाग के 50 कर्मचारी वहां मौजूद थे। करीब 80 लोगों ने रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च लाइट, क्रेन और लैडर की मदद से टीम पानी में गई। 2 घंटे की मशक्कत के बाद युवराज के शव को 4.15 बजे के आसपास निकाला गया। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी सांस थम चुकी है। …………… ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो में मिला व्यापारी का शव:खुद को गोली मारकर आत्महत्या की आशंका, पिस्टल बरामद
    Next Article
    महिला आरक्षण पर राजनीति,पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे नेता- प्रभारी मंत्री:सोनभद्र में रविन्द्र जायसवाल बोले- विपक्ष महिलाओं के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment