Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में दो चोर गिरोहों का भंडाफोड़:2 नाबालिक समेत 5 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और हथियार बरामद

    14 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में उन्होंने ग्रेटर नोएडा और दादरी क्षेत्र में कई चोरियों की बात कबूल की है। अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टेकराम, पवन कुमार और अनिल भाटी के रूप में हुई है। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे। दादरी और बीटा-2 क्षेत्र में की थीं कई चोरियां पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने थाना दादरी और बीटा-2 क्षेत्र के कई बंद मकानों को निशाना बनाया था। पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता के सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 20 लाख के जेवर और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, झुमके, नथ, चांदी की पायल, पाजेब और सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले SDM ने आधी सैलरी मांगी:जालौन से प्रमुख सचिव को लेटर लिखा, कहा- मेरा ट्रांसफर दूसरे राज्य में कर दें
    Next Article
    कुकरैल में 'आम खाओ, गुठली लगाओ' पहल:लोक भारती संगठन और आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने परिवार संग किया बीजारोपण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment