Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले SDM ने आधी सैलरी मांगी:जालौन से प्रमुख सचिव को लेटर लिखा, कहा- मेरा ट्रांसफर दूसरे राज्य में कर दें

    14 hours ago

    1

    0

    कान पकड़कर वकीलों के सामने उठक-बैठक करने वाले एसडीएम रिंकू सिंह राही ने प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से मांग की कि उन्हें बाकी के बैचमेट जैसे ही जिम्मेदारी दी जाए। अगर वह इसके लिए योग्य नहीं हैं, तो उनका किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दिया जाए। आदेश आने तक उन्हें आधे दिन की ही सैलरी दी जाए। रिंकू सिंह जालौन के उरई में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। 'बिना काम के सैलरी नहीं लूंगा' रिंकू सिंह राही ने अपने लेटर में लिखा कि एसडीएम (न्यायिक) के पद पर रहते हुए दिन में करीब चार घंटे का ही काम रहता है। ऐसे में उन्हें पूरी सैलरी लेना नैतिक रूप से ठीक नहीं लगता, इसलिए वह केवल आधे दिन के काम की ही सैलरी लेंगे। बिना जिम्मेदारी के सैलरी मिलती रही लेटर में रिंकू सिंह ने शाहजहांपुर में हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें वकीलों के सामने उनके उठक-बैठक का वीडियो सामने आया था। उन्होंने लिखा कि इस घटना के बाद उन्हें करीब एक साल तक राजस्व परिषद से संबद्ध रखा गया, जिसके कारण बिना किसी जिम्मेदारी के सैलरी मिलती रही। उन्होंने कहा कि यह उनके नैतिक सिद्धांतों के खिलाफ था। बाद में उनके अनुरोध पर उनकी तैनाती जालौन में की गई। सुशासन के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का दावा राही ने पत्र में दावा किया कि जालौन में सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत और मोहल्ले के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए। इनमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को जोड़ा गया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन समूहों के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, सफाईकर्मियों सहित अन्य क्षेत्रीय कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति और कार्यों की सोशल ऑडिट संभव हुई। इससे कई मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जानकारी सामने आई तथा आम लोगों ने साक्ष्यों के साथ शिकायतें और सुझाव भी दिए। महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा न होने का आरोप रिंकू सिंह ने लेटर में यह भी आरोप लगाया कि लगातार अनुरोध के बावजूद कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचनाएं इन व्हाट्सएप समूहों में उपलब्ध नहीं कराई गईं। इनमें लेखपालों, ग्राम पंचायत सचिवों समेत क्षेत्रीय कर्मचारियों की डेली अटेंडेंस, लंबित कार्य और प्रतिदिन किए गए कामों से जुड़ी जानकारी शामिल है। उनका कहना है कि ऐसी सूचनाएं सार्वजनिक होने से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक मजबूत हो सकती थी। काम न करने देने का आरोप लगाया रिंकू सिंह ने लेटर में आरोप लगाया कि जालौन तहसील में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई के दौरान उन्हें प्रशासनिक और अन्य स्तरों पर बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा कथित रूप से कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए जाने का भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का नाम लेते हुए एक मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित किए जाने का आरोप भी लगाया है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- बच्चा बोला-DM साहब...ताऊ ने घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए:थानेदार को कमीशन मिले तो ताबड़तोड़ काम करते हैं; लखीमपुर में अकेले तहसील पहुंचा यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे डीएम ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो वह धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। इसे खुलवा दीजिए। पास में खड़े थानेदार ने कहा- खुलवा देंगे। इस पर बच्चा बोला- खुलवा देंगे नहीं…खुलवा दीजिए। बार-बार न आना पड़े। इसी बीच पुलिसकर्मी हंसने लगे। इस पर बच्चा उखड़ गया। उसने कहा- आप लोगों को क्या है, कमीशन मिल जाए तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में शिक्षक संघ की बैठक:प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी बोले- शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर करें मतदान
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में दो चोर गिरोहों का भंडाफोड़:2 नाबालिक समेत 5 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment