Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में वर्कशॉप संचालक से मारपीट:गाड़ी का AC ठीक न करने पर हमला, चार घायल, वीडियो वायरल

    5 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक कार वर्कशॉप में गाड़ी का AC ठीक करने से मना करने पर कुछ लोगों ने वर्कशॉप संचालक सहित कई व्यक्तियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युसुब खान ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान पर एक कार में सवार दो लोग AC में खराबी की शिकायत लेकर आए थे। युसुब ने जांच के बाद AC ठीक करने में असमर्थता जताई और उन्हें किसी अन्य मैकेनिक के पास जाने की सलाह दी। इसी बात पर कार सवार युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। युसुब के विरोध करने और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन जाते समय अंजाम भुगतने की धमकी दी। कुछ देर बाद, वे कई अन्य साथियों के साथ वापस लौटे और वर्कशॉप पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से वहां मौजूद लोगों को पीटा, जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में दादरी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य विभाग ने ली 'मलेरिया मुक्त भारत' की शपथ:सुल्तानपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर, अब तक कोई पॉजिटिव नहीं
    Next Article
    बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष पर 14 बकरा चोरी का केस:मीट कारोबारी की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment