Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वास्थ्य विभाग ने ली 'मलेरिया मुक्त भारत' की शपथ:सुल्तानपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर, अब तक कोई पॉजिटिव नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सीएमओ सहित जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने मलेरिया को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यालयों, घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। मच्छरों के पनपने की संभावना को समाप्त करने के लिए जलभराव रोकने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत कूलर, पानी की टंकियों और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने, नारियल के खोल, गमलों और प्लास्टिक के टूटे बर्तनों की नियमित सफाई करने का संकल्प लिया गया। समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में "मलेरिया मुक्त भारत" के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की थीम "अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा" पर चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी व्यक्ति को बुखार आने पर उसे बिना देरी किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए प्रेरित करें। मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर भी रणनीति तैयार की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को जन-जागरूकता रैलियां निकालने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला पंचायत राज और नगर पालिका को जल-जमाव रोकने, एंटी-लार्वा छिड़काव और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जनपद के विभिन्न सामुदायिक, प्राथमिक और उप-केंद्रों पर कुल 41,925 मरीजों की जांच की गई है। राहत की बात यह है कि इस वर्ष अभी तक जिले में मलेरिया का एक भी धनात्मक (पॉजिटिव) रोगी नहीं पाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में लेक्चरर की पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया प्लान था, 27 लाख के जेवर बरामद
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में वर्कशॉप संचालक से मारपीट:गाड़ी का AC ठीक न करने पर हमला, चार घायल, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment