Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात, CCTV फुटेज भी आया सामने

    11 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते 3 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर निवासी नितिन पुत्र फिरे के रूप में हुई। गांव के ही सचिन और उसके दो साथियों ने नितिन पर फायरिंग की, जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में में तीन लड़के हथियार लेकर आते दिख रहे हैं। वे पहले युवक को गिराकर पीटते हैं और फिर गोली मार देते हैं। इस दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है, लेकिन हमलावर उसे हथियार दिखाकर डरा देते हैं। महिला के चिल्लाते रहने के बावजूद हमलावर युवक को गोली मारकर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। उसे जिन लोगों ने गोली मारी है, उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या के मामले में ही नितिन जेल गया था। पुलिस इसे पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या मान रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत:ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला, अस्थि विसर्जन करने जा रहा था परिवार
    Next Article
    महिलाओं-बच्चों के नरसंहार करने वाले से न मिले PM मोदी:मौलाना शहाबुद्दीन का पीएम को पत्र, नेतन्याहू को बताया अपराधी और हत्यारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment