Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारतें सील कीं:वैदपुरा और खोदना कलां में अधिसूचित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में अवैध रूप से बन रहे भवनों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल दो की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में की। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर बहुमंजिला इमारतों का अवैध निर्माण चल रहा था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता और उनकी टीम ने पुलिस बल के साथ इन भवनों को सील कर दिया। इसी तरह, ग्राम खोदना कलां के खसरा संख्या 323, 324 और 194 की जमीन पर भी प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण के पुलिस बल की उपस्थिति में यहां भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। दोनों ही स्थानों पर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में जमीन या फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम:व्यापारी की मौत, परिजन बोले मौत की जिम्मेदारी किसकी
    Next Article
    कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहनोई की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment