Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहनोई की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेउना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में साले और बहनोई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने साले को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत बहनोई को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव के रहने वाले बबलू उर्फ छोटू (18), अमिरतेपुर गांव के रहने वाले बहनोई नवनीत उर्फ नीरज (28) के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी रेउना थाना क्षेत्र के आमिरतेपुर और गढ़ाथा गांव के बीच पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा टकराई। हादसे में जीजा साले घायल हो गए। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने साले बब्लू उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहनोई नवनीत उर्फ नीरज को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल पड़ताल कर रही है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया था, परिजनो को सूचना देकर मृतक साले के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारतें सील कीं:वैदपुरा और खोदना कलां में अधिसूचित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण
    Next Article
    एसएस चिल्ड्रन एकेडमी में 'खतरे में विरासत' पर वाद-विवाद:छात्रों ने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत संरक्षण पर रखे विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment