Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में मारपीट:पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया

    8 hours ago

    1

    0

    होली के दिन ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बिसरख थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी के एल टावर की छत पर हुई थी। कुछ अज्ञात लड़के छत पर चढ़ गए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी नीचे उतार रहे थे। इसी दौरान कुछ बैचलर्स के साथ उनका विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों ही पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें सभी लोग एक दूसरे को लात घुसे बजाते हुए दिख रहे थे। पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा थाने में घटना की सूचना नहीं दी गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रथम पक्ष से जयप्रताप सिंह (32), असित कुमार (23), लविश कुमार (21) और अमन (19) शामिल हैं। जयप्रताप सिंह चौडारघुनाथपुर, नोएडा के निवासी हैं, जबकि असित कुमार मैनपुरी के नगलासेवा राम और वर्तमान में नयां हैबतपुर, बिसरख के निवासी हैं। लविश कुमार और अमन दोनों बहलोलपुर, नोएडा के निवासी हैं। द्वितीय पक्ष से अभिषेक कुमार (25), अमिताभ त्रिपाठी (23) और नूर आलम (25) को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक कुमार सिवान, बिहार के गडेरिया और वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी के निवासी हैं। अमिताभ त्रिपाठी महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के नौतनवा और नूर आलम कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के फाजिल नगर के निवासी हैं, ये दोनों भी आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी में रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में नाले में गिर रहे स्लैब:जहां हुई थी छात्र की मौत, वहां अधूरा नजर आता है ट्रंच
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद आम के पेड़ पर लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment