Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नाले में गिर रहे स्लैब:जहां हुई थी छात्र की मौत, वहां अधूरा नजर आता है ट्रंच

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की राप्तीनगर विस्तार योजना में जिस जगह छात्र कन्हैया की गिरने से मौत हुई थी, वहं ट्रंच अधूरा नजर आता है। नाले के दोनों ओर अंडरग्राउंड केबल ले जाने के लिए ट्रंच बनाया गया है लेकिन बीच में लगभग 10 मीटर लंबाई में केबल कैसे जाएगा, इसका कोई इंतजाम नहीं दिखता। नाले के दूसरी ओर बने ट्रंच के ऊपर ढाला गया स्लैब ट्रंच के भीतर घुस गया है, जिससे उसमें बने एंगल भी टूट रहे हैं। यह दृश्य वहां निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। झुंगिया के रहने वाले कक्षा 5 के छात्र कन्हैया 18 फरवरी की शाम राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत बनाए गए ट्रंच में गिर गया था। ट्रंच को वहां ढका नहीं गया था और उसमें झाड़ियां उगी थीं। उसी के बीच अतिरिक्त सरिया भी निकला हुआ था। कन्हैया के पेट में वही सरिया घुस गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आनन-फानन में वहां की सरिया काट दी गई और ट्रंच पर स्लैब रख दिया गया। जानिए मौके पर क्या स्थिति है इस घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची। ट्रंच की अधूरा नजर आया। अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए बनाए गए ट्रंच के बगल में चौड़ा नाला भी है। नाले के दूसरी ओर से यह ट्रंच बनाया गया है। लेकिन तिराहे के पास लगभग 10 मीटर पहले ही ट्रंच खत्म हो जाता है। उसके बाद केवल नाला नजर आता है और फिर नाले से सड़क की ओर ट्रंच शुरू होता है। लेकिन नाले के दोनों ओर के ट्रंच को कैसे मिलाया जाएगा, इसकी व्यवस्था नजर नहीं आती। मौके की जो स्थिति है वहां या तो नाले के ऊपर से केबल लाना होगा या फिर पोल के सहारे उतनी दूर ऊपर-ऊपर केबल को लाना पड़ेगा। जारी हो चुका है कंपलीशन इस नाले व ट्रंच का कंपलीशन जारी हो चुका है। इस मामले में आउटसोर्सिंग कर्मचारी व जेई पर कार्रवाई की गई है। मौके पर निरीक्षण के लिए सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व प्रभारी मुख्य अभियंता भी गए थे। इसके बाद कंपलीशन जारी किया गया। इधर नाले के दूसरी ओर ट्रंच पर बनाए गए स्लैब ट्रंच के भीतर घुस चुके हैं। बाकी स्लैब भी काफी बेतरतीब नजर आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में लिफ्ट खराब:बुजुर्ग बोले 8 बार से दौड़ रहे जान दे दें क्या, मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार बोलीं मानवता खत्म हो गई
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में मारपीट:पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment