Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्दन में घुसी लकड़ी की गोली:सीटी स्कैन से खुलासा, मऊ में डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई युवक की जान

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद में चिकित्सा का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक मामूली दिखने वाला घाव सीटी स्कैन में 'लकड़ी की गोली' जैसा निकला। डॉक्टरों की सूझबूझ और आधुनिक तकनीक के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। यह मामला 29 अप्रैल की रात जिले के ब्रह्मस्थान स्थित शेखराज इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर सामने आया। बलिया निवासी 43 वर्षीय सौरभ सिंह तूफान के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए यहां लाया गया। पूर्वांचल की प्रसिद्ध नाक, कान और गला विशेषज्ञ डॉ. सुमन सिंह परमार की देखरेख में मरीज का सीटी स्कैन किया गया। प्रारंभिक जांच में केवल सामान्य चोट दिखाई दी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा। गहन जांच के बाद खुलासा हुआ कि मरीज की गर्दन के भीतर लकड़ी का एक टुकड़ा 'गोली' की तरह घुसा हुआ था। सौरभ सिंह तूफान के दौरान बाइक से घर लौट रहे थे। तेज हवा के कारण वे सड़क किनारे रुक गए, तभी एक पतला पेड़ उन पर गिर पड़ा। पेड़ की नुकीली टहनी उनकी गर्दन के नीचे गहराई तक घुस गई। बाहरी तौर पर घाव छोटा दिख रहा था, लेकिन अंदरूनी चोट गंभीर थी। मरीज के पिता, जो स्वयं एक सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं, ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क किया। डॉ. सुमन सिंह परमार और एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विद्याधर चौहान ने सूझबूझ से सीटी स्कैन कराने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। सीटी स्कैन के माध्यम से लकड़ी जैसे पदार्थ की पहचान करना आमतौर पर कठिन माना जाता है। हालांकि, इस मामले में सटीक जांच से एक बड़ा खतरा टल गया। बाद में वाराणसी स्थित बीएचयू में सफल सर्जरी के जरिए लकड़ी के टुकड़े को बाहर निकाला गया। वर्तमान में सौरभ सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मां-बेटे के शव मिले:यमुना में छलांग लगाने जा रहे पिता को लोगों ने पकड़ा, भाई बोला- नवंबर में होनी थी शादी
    Next Article
    कासगंज भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक:जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और मानवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment