Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस के लिए लाइन में लगा बुजुर्ग गश खाकर गिरा:कानपुर में महिलाओं ने रोड जाम की, कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकाली

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। परेशान लोग लाइनों में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। सोमवार को भगवत इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग अचानक गश खाकर गिर गए। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रोते हुए बुजुर्ग बोले- बच्चे समोसा खा कर जिंदा हैं। वहीं कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक चौराहा से ममता गैस एजेंसी तक सिलेंडर की अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद एजेंसी के बाहर अंतिम संस्कार किया गया। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग ने कहा- बच्चे भूखे मरने का मजबूर हैं। समोसा खाकर जिंदा हैं। मेरी पर्ची कटने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 4 तस्वीरें देखिए… मेरे बच्चे भूखे मरने को मजबूर, एजेंसी वाले धांधली कर रहे सुनील त्रिपाठी ने कहा- 6 दिन से चक्कर काट रहे हैं। पर्ची काट दी। जब नंबर आया तो कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है। कहा- 100 रुपए जमा करो जब मैंने मना किया तो कह रहे हैं कि कल आना। जब बाद में आए तो कह रहे हैं कि आधार कार्ड जमा कीजिए। उन्होंने कहा- मेरे बच्चे समोसा खाकर रह रहे हैं। मेरे बच्चे भूखे मर रहे हैं। हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। सब सन्नाटे में बैठे हैं। एजेंसी वाले केवल धांधली कर रहे हैं। जिले के अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। दीपक बोले- 15 दिनों से लाइन लगा रहे दीपक कुमार बताते हैं, “हमने 15 दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। हम पिछले 15 दिनों से लगातार यहां आ रहे हैं। मेरे फोन पर गैस डिलीवरी का मैसेज भी आ चुका है, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा। जब हमने यह बात एजेंसी में बताई तो उन्होंने कहा कि गैस आपके घर पहुंच चुकी है, जबकि ऐसा नहीं है। तब से वे हमें 1-2 दिन का कहकर टाल रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि 10 किमी दूर सिंहपुर से सिलेंडर मिलेगा। यह पूरी तरह एजेंसी की मनमानी है।” बिल्हौर में उत्तरीपूरा स्थित रूही इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। बुकिंग का समय 35 दिन किए जाने से लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा। उपभोक्ता ने बुकिंग का मैसेज न आने का भी बात कही। नाथूलाल निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी मां बीमार चल रही हैं। बीते आठ दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिला। उत्तरीपुरा निवासी सुरेश ने बताया कि तीन मार्च को बुकिंग की थी। तब सिलेंडर नहीं मिला। अब न बुकिंग हो रही है न सिलेंडर मिल रहा है। तीन दिनों से चक्कर काट रहे हैं। चार पांच माह पहले सिलेंडर मिला था। वहीं एजेंसी के संचालक ने सबकुछ सामान्य होने की बात कही। कानपुर साउथ में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जे पी पाल कीअगुवाई में गोविंद नगर विधान सभा के अंतर्गत दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्टेट बैंक चौराहा से ममता गैस एजेंसी तक सिलेंडर की अर्थी निकली गई ममता गैस एजेंसी के बाहर नरेंद्र मोदी मस्त है जनता लाइन में त्रस्त है, नरेंद्र मोदी होश में आओ के नारे बाजी करते हुए सिलेंडर की अर्थी का अंतिम संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता, एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी, नरेंद्र पाल , प्रभाकर पाण्डेय आदि कांग्रेस साथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जे पी पाल ने कहा, पूरे शहर के लोग इस समय गैस की किल्लत से परेशान हैं। आज हमम लोगों ने गैस के लिए लाइन में लगे लोगों को जल वितरण किया। गैस की किल्लत सरकार की नीतियों के कारण हुई है। इस सरकार ने सबको लाइन में लगा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शादी की जिद में युवक टावर पर चढ़ा:पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, रिश्तेदारी में करना चाहता है शादी
    Next Article
    लखनऊ से अजमेर-प्रयागराज-पिथौरागढ़ के लिए किफायती फ्लाइट्स जल्द:2500 से 3000 रुपये किराया, छोटे विमानों से होगा संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment