Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस किल्लत के बीच भी अन्नपूर्णा मंदिर में भंडारा जारी:कमर्शियल सिलेंडर से चल रही रसोई, जरूरत पड़ी तो लेंगे डीजल भट्टी और लकड़ी-कोयले का सहारा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के अन्नपूर्णा मंदिर में साल के 365 दिन चलने वाला भंडारा फिलहाल सामान्य तरीके से जारी है। बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत की चर्चाओं के बावजूद मंदिर की रसोई में अभी तक भोजन की मात्रा या व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। मंदिर के मैनेजर नितिन गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें रोजाना एक कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है, जिससे रसोई का काम चल रहा है। हालांकि घरेलू सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति मिलने से भंडारा जारी है। उन्होंने बताया कि मंदिर की रसोई सुबह करीब 8 बजे शुरू होकर दोपहर 1–2 बजे तक चलती है। इसके बाद शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक दोबारा भंडारा बनाया जाता है। रोजाना दिन और शाम मिलाकर करीब 200 से 300 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। भोजन में रोज की तरह दो सब्जी, पूरी और अन्य प्रसाद पहले की तरह ही बनाया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल कोई बुकिंग रद्द नहीं की गई है और जो श्रद्धालु भंडारा कराना चाहते हैं, उनकी एडवांस बुकिंग भी जारी है। हालांकि आगे की स्थिति को लेकर मंदिर प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार कर ली है। नितिन गुप्ता के अनुसार अगर गैस की सप्लाई में दिक्कत आती है तो डीजल भट्टी का ऑर्डर दिया गया है, और जरूरत पड़ने पर पुराने समय की तरह लकड़ी और कोयले के चूल्हों का सहारा लिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि अभी तक भंडारा भगवान की कृपा से सुचारु रूप से चल रहा है, आगे की स्थिति गैस की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल:फिरोजाबाद में जीजा-साले गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सहारनपुर में नमाज के दौरान वकील के घर में लूट:पत्नी-बेटी को गन पॉइंट पर बंधक बनाया, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment