Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड शिक्षक और बेटों के खेत में अफीम की खेती:मिर्जापुर में पुलिस ने 40 किलो से अधिक अफीम बरामद की

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र के गोधना गांव में पुलिस और राजस्व टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रिटायर्ड शिक्षक महेंद्र मास्टर के घर और खेत पर छापेमारी की गई। इस दौरान 40 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक महेंद्र मास्टर अपने तीनों बेटों के साथ मिलकर अफीम की खेती कर रहा था। यह कार्रवाई महेंद्र मास्टर पुत्र केवला मौर्या के घर पर की गई। आरोपी लोगों को दिखाने के लिए अपने बेटों से कॉस्मेटिक, किराना और ब्यूटी पार्लर की दुकानें चलवाता था। इन व्यवसायों की आड़ में वे बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का उत्पादन और तस्करी करते थे। जानकारी के अनुसार, जिस खेत से अफीम के पौधे बरामद हुए हैं, उसमें पहले भी कई बार अफीम की बुवाई और बिक्री की जा चुकी है। छापेमारी के दौरान राजस्व टीम की ओर से नायब तहसीलदार, कानूनगो और कई लेखपाल मौजूद रहे। वहीं, थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान और कस्बा इंचार्ज विनय दुबे ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SI परीक्षा शुरू, 24,960 अभ्यर्थी पंजीकृत:डीएम-एसपी ने कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी भी कर रहे हैं चेक
    Next Article
    सहारनपुर में भड़काऊ स्लोगन लिखने के आरोपी रिहा:जेल से बाहर आते ही फूल-मालाओं से स्वागत, सोशल मीडिया डाली पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment