Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI परीक्षा शुरू, 24,960 अभ्यर्थी पंजीकृत:डीएम-एसपी ने कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी भी कर रहे हैं चेक

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24,960 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस बल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीसीएसके सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और केवाईसी प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शासन के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। साथ ही, परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रशासन ने परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते बाहर ही उतरवाए; आइरिस स्कैन के बाद एंट्री
    Next Article
    रिटायर्ड शिक्षक और बेटों के खेत में अफीम की खेती:मिर्जापुर में पुलिस ने 40 किलो से अधिक अफीम बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment