Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर किल्लत, उपभोक्ता फोरम ने लिया संज्ञान:अम्बेडकरनगर DSO और एजेंसी प्रबंधक को नोटिस, 28 अप्रैल को पेशी का आदेश

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और उपभोक्ताओं की अनदेखी का मामला अब उपभोक्ता फोरम पहुंच गया है। न्यायालय ने बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न देने के मामले को गंभीरता से लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) शिवाकांत पांडेय और गैस एजेंसी प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 28 अप्रैल को अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।मालीपुर निवासी ईश्वरचंद्र यादव ने 16 अप्रैल को उपभोक्ता न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका गैस कनेक्शन जलालपुर स्थित श्रीनरसिंह भारत गैस एजेंसी में है। यादव ने 13 मार्च को गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन उन्हें लंबे समय तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली। पीड़ित ने इस संबंध में एजेंसी प्रबंधक से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। खाद्य एवं रसद विभाग ने भी एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद ईश्वरचंद्र यादव ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत न्यायालय का रुख किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गंगाराम ने इस मामले को अनुचित व्यापारिक सेवा का उदाहरण मानते हुए गंभीर बताया। उन्होंने डीएसओ शिवाकांत पांडेय और एजेंसी प्रबंधक को तलब किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे CM योगी:प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रूट डायवर्जन
    Next Article
    बदायूं में पिता ने मासूम को छत से फेंका:तीसरे दिन भी परिजनों ने नहीं दी तहरीर, समझौते की अटकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment