Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर न मिलने पर एजेंसी कर्मचारी का सिर फोड़ा:एजेंसी के शीशे तोड़े, CCTV की मदद से आरोपियों पर की जा रही FIR

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में पिछले 10 दिनों से गैस की किल्लत चल रही है। गुरुवार को भी एजेंसी पर भीड़ रही। थाना अछनेरा देहात में पास के गांव के कुछ लोग गैस लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्हें गैस न मिलने पर गुस्साए लोगों ने एजेंसी में तोड़-फोड़ कर दी। इससे इजेंसी में शीशों के टुकड़े ही टुकड़े फैल गए। इसे देख कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गैस न मिलने पर लोगों ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। और चूल्हें से सर फोड़ दिया। मौके पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पास के गांव के है। गैस न मिलने पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गैस न मिलने पर लोग मालिक और एजेंसी के कर्मचारियों को मारने तक उतारू हो रहे है। गैस एजेंसी मालिक अशोक राना ने बताया-कुछ लोग अंदर आए और गैस की मांग करने लगे। लेकिन बुकिंग न होने की वजह से उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया। इसके बाद वे लोग बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने एजेंसी में तोड-फोड कर दी। जिसमें हमारा एक कर्मचारी घायल हो गया है। 10 अज्ञातों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। और पुलिस से जल्दी कार्रवाई करने की मांग की है। सपा ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन वहीं दूसरी तरफ सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जहां वे सिर पर सिलेंडर और दर्जनों पोस्टर लेकर पहुंचे। जिस पर लिखा था कि रसोई गैस की मार नहीं चाहिए भाजपा सरकार। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। नारे लगाए सदन से नरेंद्र गायब और किचन से सिलेंडर गायब। इससे पहले बुधवार को मिट्टी का चूल्हा लेकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट पर चूल्हे में आग लगा कर रोटी सेकी, और गैस की किल्लत को लेकर हल्ला-बोल प्रदर्शन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नजर नहीं आया ईद का चांद:शुक्रवार को अदा की जाएगी अलविदा की नमाज , 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद
    Next Article
    हरदोई रोडवेज राजस्व वसूली में प्रदेश में अव्वल:क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment