Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोतस्करों की मदद करने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार:चन्दौली में व्हाट्सएप पर जानकारी देकर ऑनलाइन रुपए लेता था, भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    चन्दौली में गोतस्करों से मिलीभगत कर उनकी मदद करने वाले कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देकर तस्करी को आसान बनाता था। पुलिस टीम ने वांछित कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव (26) को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुडारी गांव का निवासी है। एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल गोतस्करों को चन्दौली बॉर्डर पार कराने में मदद करता था। वह उन्हें पुलिस गश्त, लोकेशन और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था, जिससे तस्करी आसानी से हो सके। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इसके बदले गोतस्करों से ऑनलाइन रुपए लेता था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने किया सत्संग स्थल का निरीक्षण:संत राजिंदर सिंह महाराज के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article
    अमन ही हर समस्या का असली हल:उलेमा बोर्ड अध्यक्ष की अपील, संभल में ईरान-इजराइल तनाव पर जताई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment