Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गीतावाटिका में अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत:ढोल- मंजीरे के साथ गाया भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में हनुमानप्रसाद पोद्दार की 55वीं तिरोधान तिथि के उपलक्ष्य में गीतावाटिका में शनिवार से सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। जिसका आयोजन 13 मार्च तक किया जाएगा। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत भाईजी जी के कमरे से हुआ। जिसमें बाहर से आई मंडली ने ढोल-मंजीरे के साथ भजन गाया। सभी श्रद्धालु भजनों में लीन नजर आए। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। रोज होगा पद गायन कार्यक्रम के अंतर्गत हर दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भाईजी के पावन कक्ष से उनकी रचित पदों के संग्रह ग्रंथ ‘पद रत्नाकर’ ग्रंथ के पदों का संगीतमय गायन भी किया जाएगा। 12 मार्च को नगर संकीर्तन उसके बाद 12 मार्च को सुबह 7 बजे गीतावाटिका से नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गीतावाटिका से शुरू होकर जेल रोड तिराहा, असुरन चौक, श्रीविष्णु मंदिर (मेडिकल रोड) होते हुए फिर गीतावाटिका पहुंच कर सम्पन्न होगी। 13 मार्च को भव्य कार्यक्रम उसके बाद चैत्र कृष्ण दशमी पर 13 मार्च को सुबह 7 बजे से पूज्य भाईजी की पावन स्मृति में समाधि समर्चना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC 2025 में मुरादाबाद मंडल के 8 अभ्यर्थी सफल:देवांश को 77वीं, सृजित को 84वीं रैंक;नौकरी के साथ की तैयारी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर का युवक ईरान में लापता:15 दिन से परिजनों से संपर्क नहीं, मां ने की वापसी की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment