Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर का युवक ईरान में लापता:15 दिन से परिजनों से संपर्क नहीं, मां ने की वापसी की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के विज्ञाना गांव का एक युवक जीशान ईरान में लापता हो गया है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान में बढ़े तनाव के बीच जीशान के परिजनों का उससे पिछले 15 दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिवार चिंतित है। जीशान अपने घर का इकलौता बेटा है। वह 16 दिसंबर को वेल्डिंग का काम करने के लिए ईरान गया था। परिजनों ने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले उनकी जीशान से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जीशान की मां साजिदा ने अपने बेटे की सलामती की दुआ करते हुए कहा कि अगर जीशान ईरान में ठीक है और काम कर रहा है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर वह किसी परेशानी में है तो उसे सुरक्षित घर लौट आना चाहिए। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों में मुजफ्फरनगर जनपद के हजारों लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों में वे भी शामिल हैं जो वहां काम करने गए थे। इस स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने जिला कलेक्ट्रेट में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम पीड़ित परिवारों को अपने परिजनों के बारे में जानकारी देने और प्राप्त करने में मदद करेगा। वही जीशान के एक परिजन मुस्तफा का कहना है कि मुस्तफा विज्ञाना के हमें तो कुछ पता नहीं क्या बताएं। उसके बारे में क्या बताएं। हमारी बात तो उससे 7 दिन पहले हुई थी। जब झगड़ा हुआ था। उससे पहले हुई थी। जब तो ठीक था। वह उसके बाद हमारी बात हुई। नहीं, सही तो बात यह है। वह गया था। जी, 16 तारीख में दिसंबर में वेल्डिंग का काम बताव बस परेशानी तो है। ही क्या कर सकते हैं। बस हम तो कहते हैं। ठीक रहे जा वही दिक्कत हो। तो यहां आ जाए। अगर कोई दिक्कत ना हो तो वही रहे जा। नहीं तो अपने घर आ जा। अगर कोई परेशानी वाली बात है। तो हमारा हमारे पास आ जाए। यह भी रोए जा मैं भी रोए जाऊं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गीतावाटिका में अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत:ढोल- मंजीरे के साथ गाया भजन, भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article
    आजमगढ़ में नाबालिग का अपहरण कर रेप:आरोपी को सुनाई गई 7 वर्ष की सजा लगाया गया ₹15000 का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment