Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, मौत का कारण बना:शाहजहांपुर में बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सल्फास खाकर थाने पहुंचे, बोले-बेटे बहू से परेशान

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश चंद्र गुप्ता (70) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ने बेटे और बहू पर संपत्ति विवाद और घरेलु कलह को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह सतीश चंद्र सल्फास खाने के बाद थाने पहुंचे थे। उन्होंने बेटे और बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना तिलहर क्षेत्र के केलरगंज मोहल्ले की है। सतीश चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी रामबेटी के साथ रहते थे। संतान न होने पर उन्होंने करीब 25 साल पहले अस्पताल से एक नवजात को गोद लिया था, जिसका नाम शोभित रखा और उसका पालन-पोषण कर बड़ा किया। करीब तीन साल पहले शोभित अपने माता-पिता को परेशान करने लगा। उसने क्षेत्र की एक युवती से शादी कर ली और उसे घर ले आया। कुछ समय बाद शोभित और उसकी पत्नी ने सतीश चंद्र और रामबेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह सतीश चंद्र थाने पहुंचे और बेटे-बहू पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने इसे घरेलू विवाद बताकर गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद सतीश ने सल्फास की गोली खरीदी और खा ली। हालत बिगड़ने पर सतीश चंद्र खुद सीएचसी गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार, बेटे और बहू ने बहुत तंग किया है। चैन से रहने नही देते हैं। मेरे पति ने उन दोनो के कारण आत्महत्या की है। आरोपी बेटा शोभित सोलर पैनल लगाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग जहरीला पदार्थ खाकर आए थे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत आ रहे जहाज को ईरान ने रोका; मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को नोटिस; मिर्जापुर में बोलेरो में आग लगी, 11 की मौत
    Next Article
    LU की छात्रा से शादी का वादा कर संबंध बनाए:रिश्ता लेकर पहुंचीं मां को गाली देकर भगाया; कैफे में दोस्ती, होटल में शारीरिक शोषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment