Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU की छात्रा से शादी का वादा कर संबंध बनाए:रिश्ता लेकर पहुंचीं मां को गाली देकर भगाया; कैफे में दोस्ती, होटल में शारीरिक शोषण

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज की रहने वाली 23 साल की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। हजरतगंज निवासी पीड़िता ने बताया कि वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान यूनिवर्सिटी के पास एक कैफे में उसकी मुलाकात त्रिवेणीनगर निवासी राम अग्रवाल से हुई। युवक ने दोस्ती कर उससे लगातार बातचीत शुरू की और शादी का वादा किया। एक बार जबरन, फिर भरोसा देकर संबंध बनाता रहा युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे बहाने से गोमतीनगर इलाके में डीएलएफ होटल में ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी लगातार शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। रिश्ते की बात करने गई मां को धमकी देकर भगाया पीड़िता का कहना है कि जब इस बारे में उसके परिवार को जानकारी हुई तो उसकी मां आरोपी के पिता की सुभाष मार्ग स्थित दुकान पर बात करने गईं। वहां आरोपी और उसके पिता ने शादी से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। युवती का आरोप है कि 31 जनवरी 2026 को आरोपी ने कार में उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसके अलावा, वह उसे बदनाम करने के लिए परिचितों के बीच गलत बातें फैला रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, मौत का कारण बना:शाहजहांपुर में बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सल्फास खाकर थाने पहुंचे, बोले-बेटे बहू से परेशान
    Next Article
    उन्नाव रेप पीड़िता ने HC के फैसले पर उठाए सवाल:VIDEO जारी किया, पिता के हत्या आरोपी को राहत मिलने पर न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment