Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंदे पानी से बिगड़ी जलपरियों की तबीयत:अलीगढ़ नुमाइश में पेमेंट न मिलने और मानसिक उत्पीड़न करने पर थाने पहुंचे केरल के कलाकार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में लोगों का मनोरंजन कर रही जलपरियां गंदे पानी के कारण बीमार हो रही हैं। पेमेंट न मिलने और मानसिक उत्पीड़न से परेशान केरल की जलपरियों ने बन्नादेवी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने ठेकेदार और जलपरियों के बीच समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, जलपरियों ने आरोप लगाया कि वह तीन से बन्नादेवी थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें टहला रही है। ​30 दिन का एग्रीमेंट, 19 दिन में निकाला वायरल वीडियो में ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कलाकार अंजलि राय कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें 30 दिनों के अनुबंध पर अलीगढ़ बुलाया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने केवल 19 दिनों का भुगतान किया और बाकी पैसे देने से मुकर गया। आरोप लगाया कि 9 तारीख तक पूरा पेमेंट होना था, लेकिन आयोजक ने हाथ खड़े कर दिए। उनका कहना है कि पेमेंट न होने से उनके पास न तो खाने के पैसे हैं और कमरे का किराया ही दे पा रही हैं। ​गंदे पानी ने किया बीमार ​कलाकारों ने आयोजकों की व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस टैंक में वे परफॉर्म करती थीं, उसका पानी लंबे समय से नहीं बदला गया था। गंदे पानी की वजह से कई कलाकारों को फूड पॉइजनिंग और स्किन इंफेक्शन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। रिप्लेसमेंट में उतारे बाउंसर आरोप लगाया कि जब कलाकारों ने तबीयत खराब होने के कारण एक दिन की छुट्टी मांगी, तो आयोजकों ने उनकी जगह बाउंसरों को जलपरी बनाकर टैंक में उतार दिया। पुरुष कलाकारों का कहना है कि आयोजक ने बिना सूचना दिए अनप्रोफेशनल लोगों से शो जारी रखा और असली कलाकारों के फोन तक उठाने बंद कर दिए। ​पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल ​पीड़ित कलाकारों ने बन्नादेवी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। एक सदस्य ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले आयोजक से दोस्ताना व्यवहार कर रहे हैं, जिससे न्याय की उम्मीद नहीं है। ​मामला बढ़ता देख एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को तलब किया। नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा और ठेकेदार कन्हैया वाष्र्णेय की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। ​आयोजक बोले– नुकसान की वजह से की नई व्यवस्था इवेंट ऑर्गेनाइजर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। ठेकेदार का कहना है कि कलाकार आए दिन तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर शो बंद कर देते थे, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा था। शो को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें मजबूरन नए कलाकारों की व्यवस्था करनी पड़ी। ​देर रात तक चला समझौते का दौर देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें चलती रहीं। एडीएम सिटी का कहना है कि यदि आपसी सहमति नहीं बनती है, तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जलपरियों का कहना है कि प्रशासन का ठोस कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन समझौते के नाम पर मामले को रफा–दफा करने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 साल में 9% औद्योगिक कार्य:रागिनी सोनकर ने विधानसभा में औद्योगिक विकास पर सरकार से पूछे तीखे सवाल
    Next Article
    एमआर बूस्टर डोज अभियान 16 फरवरी से शुरू:जिले के 2.10 लाख बच्चों को खसरा-रूबेला से मिलेगा बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment